बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिज़ल्ट हुआ जारी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गुरुवार को पुलिस सब-इंस्पेक्टर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में 25,405 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिनके रोल नंबर बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bih.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि 1,275 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में 5.36 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Load More