बिहार पुलिस से शख्स ने ट्विटर पर की 3 साल पहले खोए अपने टैब की शिकायत, पुलिस ने किया बरामद
एक शख्स ने 3 साल पहले खोए अपने टैब की शिकायत ट्विटर पर बिहार पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने टैब बरामद कर उसे वापस कर दिया है। दरअसल, शख्स ने 3 साल पहले की शिकायत पर्ची 22 मई को ट्विटर पर शेयर की। पुलिस ने 30 मई को ट्वीट कर शख्स को टैब लेने दीघा (पटना) थाना बुलाया।