बिहार बिजली विभाग में 2,500 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की गई स्थगित
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने 2,610 पदों पर निकाली गई भर्ती की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बीएसपीएचसीएल ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तकनीकी कारणों के चलते स्थगित की गई है। बकौल रिपोर्ट्स, तकनीकी खामियां दूर कर अगले महीने से आवेदन प्रक्रिया पुन: शुरू की जाएगी।