बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर फर्ज़ी डिग्री व गलत चुनावी हलफनामा देने का लगा आरोप
जेडीयू ने बिहार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी पर फर्ज़ी डिग्री व गलत चुनावी हलफनामा देने का आरोप लगाया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "1996 में मैट्रिक पास करने पर चौधरी को 266 अंक मिले हैं लेकिन चुनावी हलफनामे में वह 7वीं तक की पढ़ाई करने की जानकारी देते हैं और उनके तीन अलग-अलग नाम भी हैं।"