बिहार बीजेपी ने शेयर किया तमिलनाडु सीएम का वीडियो, पूछा- सीट बेल्ट न लगाने का चालान होगा?
पटना में शुक्रवार को विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन एक कार में बिना सीट बेल्ट लगाए बैठे नज़र आ रहे हैं। बीजेपी ने कहा, “बाबा बागेश्वर (कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री) पर सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर फाइन लगा था…अब नीतीश सरकार की नैतिकता कहां है?”