बिहार बीजेपी विधायक ने उनकी हत्या की साज़िश को लेकर पार्टी के सांसद व एमएलए पर दर्ज कराया केस
दरभंगा (बिहार) में बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव ने उनकी व उनके बेटे की हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी के सांसद अशोक यादव और एमएलए मुरारी मोहन झा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले मोहन ने मिश्री लाल के बेटे के खिलाफ उनकी छवि खराब करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।