बिहार बोर्ड की कक्षा दसवीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के नतीजों का हुआ एलान
बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए गए और results.biharboardonline.com पर परिणाम देखे जा सकते हैं। यह परीक्षा 10 से 13 मई के बीच आयोजित हुई थी जिसमें 71,632 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा में 59.59% जबकि कंपार्टमेंटल परीक्षा में 29.14% विद्यार्थी पास हुए हैं।