बिहार बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 का सिलेबस किया जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने एसटीईटी परीक्षा के हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, संगीत, नृत्य आदि विषयों के पेपर-1 और पेपर-2 का सिलेबस जारी किया है। गौरतलब है कि कुल 150 अंक की इस परीक्षा में 100 सवाल इसी सिलेबस से आएंगे जबकि 50 अंक शिक्षण कला व अन्य आधार पर दिए जाएंगे।