बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2023-25 को लेकर 2025 में होने वाली 12वीं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीएसईबी के अनुसार, 11वीं कक्षा के छात्र 13 जनवरी 2024 तक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और शुल्क का भुगतान ई-चालान या एनईएफटी के ज़रिए कर सकते हैं।