बिहार बोर्ड ने कल से शुरू होने वालीं 10वीं की परीक्षाओं के लिए जारी कीं गाइडलाइंस
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने गुरुवार से शुरू होने वालीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी करते हुए बताया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को जूते-मोज़े पहनकर परीक्षा भवन में जाने पर रोक रहेगी। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना ज़रूरी होगा।