बिहार बोर्ड ने बेगूसराय व मुंगेर समेत 6 ज़िलों में बदले 10वीं की परीक्षाओं के 35 केंद्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भोजपुर, सिवान, मुंगेर, बेगूसराय, मधेपुरा और गोपालगंज ज़िले में 35 परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं। समिति ने बताया कि इन ज़िलों में परीक्षार्थियों के पुराने एडमिट कार्ड रद्द कर नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।