बिहार मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर संख्या के आधार पर मंत्री परिषद बनाएं: जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य में जातिगत गणना के आंकड़े जारी होने के बाद कहा है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि राज्य मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर संख्या के आधार पर मंत्री परिषद का गठन करें।" उन्होंने आगे कहा कि इससे समाज के हर तबके को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।