बिहार में 10 व 11 वर्षीय भाई-बहन और 12 वर्षीय लड़की की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
सीतामढ़ी (बिहार) में रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 व 11-वर्षीय भाई-बहन और एक 12-वर्षीय लड़की की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे मिट्टी लाने के लिए घर से निकले थे और मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से एक बच्चा गड्ढे में गिर गया जिसको बचाने में अन्य दोनों बच्चे भी गड्ढे में गिर गए।