बिहार में 10वीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या, क्षत-विक्षत किया गया चेहरा
पूर्णिया (बिहार) में 10वीं कक्षा की छात्रा से रेप के बाद हत्या कर उसका शव नहर किनारे फेंके जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका के दोनों पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे और उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, मृतका के शरीर पर पिटाई के निशान मिले हैं।