बिहार में 10वीं/12वीं की परीक्षा में अंक बढ़वाने के नाम पर मांगे जा रहे रुपए, चेतावनी जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कहा है, "कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों से 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अंक बढ़वाने का लालच देकर पैसे मांगे जा रहे हैं।" बीएसईबी ने कहा, "उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह गोपनीय हैं और किसी भी स्तर से उत्तर पुस्तिकाओं में अंक बदलना संभव नहीं है। असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं।"