बिहार में कपलिंग टूटने से 110 किमी/घंटे की गति से चल रही ट्रेन की बोगियां हुईं अलग

बिहार के कटिहार में बारसोई-न्यू जलपाईगुड़ी रेलखंड पर मंगलवार को 110 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चल रही लोहित एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से ट्रेन की बोगियां अलग हो गईं। बकौल रिपोर्ट, अलग हुआ हिस्सा करीब 300 मीटर तक चलता रहा जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ट्रेन के चालक व गार्ड ने कपलिंग की रिपेयरिंग की।

Load More