बिहार में 1.10 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति, नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकता है विज्ञापन
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 'X' पर लिखा है, "शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में 1,22,324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और दूसरे चरण में 1,10,000 से अधिक शिक्षकों की फिर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने लिखा, "आपन बिहार, नौकरियां अपार। अभ्यर्थी तैयारी और मेहनत जारी रखें।" बकौल रिपोर्ट्स, नवंबर के पहले हफ्ते में वेकेंसी का विज्ञापन आ सकता है।