बिहार में 11वीं की छात्रा ने स्कूल में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में लिखा- शक करते थे परिजन
बिहार के नवादा में 11वीं कक्षा की एक छात्रा (17) ने मंगलवार को स्कूल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि छात्रा के परिजन उसके आचरण पर शक करते थे। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह का भी ज़िक्र है।