बिहार में 12 वर्षीय लड़के के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया गया हमला
भागलपुर (बिहार) में एक शख्स द्वारा 12-वर्षीय लड़के के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित के पिता के अनुसार, 30 अगस्त को आरोपी खेलने के बहाने उसके बेटे को बुलाकर ले गए और प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।