बिहार में 14 वर्षीय किशोरी का 3 युवकों ने किया गैंगरेप, बेहोश होने के बाद छोड़ कर भागे
समस्तीपुर (बिहार) में 14-वर्षीय किशोरी का 3 युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। रात में घर से शौच के लिए निकली किशोरी को आरोपियों ने जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और लड़की के बेहोश होने के बाद उसे छोड़कर भाग गए। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।