बिहार में 15 वर्षीय किशोर ने किया 5 वर्षीय बच्ची का रेप, मां बोली- खून से लथपथ मिली बेटी
पूर्णिया (बिहार) में एक 15 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर रेप किया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि जब उन्होंने बच्ची को देखा तो वह खून से लथपथ थी और कराह रही थी। वहीं, पुलिस ने रेप के आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।