बिहार में 15 वर्षीय किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर खींच ले गए दो युवक, किया गैंगेरप
किशनगंज (बिहार) में मंगलवार को 15 वर्षीय किशोरी के साथ 2 युवकों ने गैंगरेप किया और फरार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी को युवक मुंह में कपड़ा ठूंसकर खींचकर शौचालय में ले गए थे। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है व मामले में केस दर्ज हो गया है।