बिहार में 16 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या, 'रॉन्ग नंबर' से बात करने पर पिता ने छीना था फोन
बिहार के नालंदा में रविवार को एक 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 दिन पहले लड़की को एक 'रॉन्ग नंबर' से फोन आया था जिससे बात करने को लेकर उसके पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने बताया कि मोबाइल छीने जाने से लड़की आहत थी।