बिहार में 2 किमी तक गलत ट्रैक पर चलती रही ट्रेन, बिजली सप्लाई काटकर रोकी गई

कैमूर (बिहार) में रविवार को जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) करीब 2 किलोमीटर तक गलत ट्रैक पर चलती रही। बकौल रिपोर्ट्स, भभुआ रोड स्टेशन पर बिना ठहरे ट्रेन डाउन लाइन के बजाय रिवर्सिबल लाइन पर चली गई जिसे देखकर स्टेशन मास्टर ने तत्काल बिजली सप्लाई कटवा दी जिससे ट्रेन रुक गई। एक यात्री ने कहा कि वे लोग मरते-मरते बच गए।

Load More