बिहार में चलती ट्रेन की खिड़की से 2 किलोमीटर तक लटका रहा चोर, लोगों से लगाई बचाने की गुहार

बेगूसराय (बिहार) में एक चोर का चलती ट्रेन की खिड़की से करीब 2 किलोमीटर तक लटके रहने का वीडियो वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर एक महिला का पर्स लेकर भाग रहा था और उसी दौरान एक यात्री ने खिड़की से हाथ निकालकर उसे पकड़ लिया। बकौल रिपोर्ट्स, चोर ने लोगों से उसे पकड़े रहने की गुहार भी लगाई।

Load More