बिहार में 2 वर्ष के बेटे को पुल पर छोड़कर नदी में कूदी 21 वर्षीय महिला, हुई मौत
मुंगेर (बिहार) में बुधवार को 2 वर्ष के बेटे को पुल पर छोड़कर एक 21 वर्षीय महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की टीम ने करीब 1 घंटे बाद नदी से महिला का शव बरामद किया। वहीं, पुल पर काम कर रहे एक मज़दूर ने बताया कि कई लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की थी।