बिहार में 2 समुदायों के बीच मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस पर किया गया हमला
दरभंगा (बिहार) में मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर 2 समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। दरअसल, दरभंगा के दुर्गा मंदिर चौक पर यह झंडा लगाया जा रहा था और स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध करने के बाद विवाद शुरू हुआ। बकौल खबर, विवाद के बीच पुलिस पर भी हमला किया गया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।