बिहार में 20 दिन के अंदर युवक की हुई 2 लव मैरिज, दोनों बार पकड़ाए जाने पर लोगों ने कराई शादी
जमुई (बिहार) में एक 19-वर्षीय युवक की 20 दिनों के अंदर 2 लव मैरिज हुई है। दरअसल, वह फेसबुक पर मिली एक शादीशुदा महिला से मिलने गया था और गांववालों ने उन्हें एकसाथ देखकर मंदिर में उसकी शादी करा दी। युवक कुछ दिनों बाद अपनी पहली प्रेमिका से मिलने गया और लोगों ने फिर उसे पकड़कर उसकी शादी करा दी।