बिहार में 2021 के शेखपुरा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी करार दिया
बिहार की एक स्थानीय अदालत ने 2021 के शेखपुरा हत्याकांड मामले में 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। मामले में दोषी करार दिए गए आरोपियों को 14 जुलाई को सज़ा सुनाई जाएगी। गौरतलब है, आरोपियों ने प्ले स्कूल संचालिका राधिका कुमारी के घर में डकैती के दौरान उनके बेटे के माथे पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी।