बिहार में 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में कुत्तों के काटने की घटनाएं 200 गुना बढ़ीं: सर्वे
बिहार सरकार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 में 2022-23 की तुलना में कुत्तों के काटने की घटनाओं में 200 गुना वृद्धि हुई है। साल 2022-23 में प्रदेश में 2.07 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा जबकि 2021-22 में यह संख्या 9,809 थी। 2022-23 में कुत्तों के काटने की सर्वाधिक 22,599 घटनाएं पटना में हुईं।