बिहार में 2023 में 25.09 लाख लीटर विदेशी शराब हुई ज़ब्त, 1.43 लाख लोग हुए अरेस्ट
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को बताया, "2022 की तुलना में 2023 में राज्य में 19% अधिक शराब बरामद हुई।" उन्होंने बताया, "2022 में 18 लाख लीटर विदेशी शराब ज़ब्त हुई थी जो 2023 में बढ़कर 25.09 लाख लीटर हो गई।" बकौल गंगवार, इन मामलों में 2023 में 1.43 लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई।