बिहार में सिपाही के 21,300 से अधिक पदों के लिए भर्ती परीक्षा की डेटशीट हुई जारी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने डेटशीट जारी कर दी है। 1, 7 और 15 अक्टूबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी और आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है, बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस व अन्य इकाइयों में सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती होगी।

Load More