बिहार में 25 वर्षीय महिला ने काले जादू के चक्कर में गला दबाकर की 3 वर्षीय बेटे की हत्या
पूर्णिया (बिहार) में 25 वर्षीय महिला को अपने 3 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के घर काला जादू सीखने से जुड़े सामान मिले हैं और इसी वजह से हत्या की आशंका है। बकौल रिपोर्ट्स, शव को दफनाने जा रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया था।