बिहार में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत, अगले माह होनी है पत्नी की डिलीवरी
नवादा (बिहार) में ज़मीन पर गिरे बिजली के तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक 25-वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, उसकी करीब 2 साल पहले शादी हुई थी और उसकी गर्भवती पत्नी की अक्टूबर माह में डिलीवरी होने वाली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।