बिहार में 250 साल पुराने धार्मिक स्थल में रखी भगवान की मूर्तियां की गईं क्षतिग्रस्त

मुंगेर (बिहार) के राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में रखी भगवान की कुछ मूर्तियां गुरुवार को क्षतिग्रस्त मिलीं जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। इसकी देखरेख करने वाले एक शख्स ने बताया कि यह धार्मिक स्थल करीब 250 साल पुराना है और इसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस ने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

Load More