बिहार में 3 किमी तक गलत रूट पर चली ट्रेन, चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

बरौनी (बिहार) से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन (02563) सोमवार को करीब 3 किलोमीटर तक गलत रूट पर चली। बकौल रिपोर्ट्स, मुज़फ्फरपुर स्टेशन से नरकटियागंज डायवर्ट की गई इस ट्रेन को परिचालन विभाग ने हाजीपुर रूट का सिग्नल दिया था। गलत रूट पर जाने के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को वापस मुज़फ्फरपुर ले गया।

Load More