बिहार में 3 बच्चे होने के चलते छपरा की मेयर की गईं बर्खास्त, हलफनामे में दी थी गलत जानकारी

बिहार निर्वाचन आयोग ने 3 बच्चे होने के चलते छपरा की मेयर राखी गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है। राखी ने अपने नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में दो बच्चे होने की जानकारी दी थी लेकिन कागज़ातों के अनुसार उनके 3 बच्चे हैं। बिहार में 2 से अधिक बच्चे होने पर उम्मीदवार पंचायत व निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते।

Load More