बिहार में 3 बच्चों के पिता ने प्रेमिका के दबाव बनाने पर उससे की शादी, हिमाचल ले जाकर की हत्या

हिमाचल प्रदेश में 5 जून को एक महिला की हत्या को लेकर मधेपुरा (बिहार) के 26-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, दोनों का अफेयर था और प्रेमिका के दबाव बनाने पर शख्स ने डेढ़ महीने पहले उससे शादी की व हिमाचल ले जाकर उसकी हत्या की। दोनों पहले से शादीशुदा थे और शख्स के 3 बच्चे हैं।

Load More