बिहार में 3 बदमाशों ने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े लूटे ₹1.5 लाख, सामने आया वीडियो
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से गुरुवार दोपहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने करीब ₹1.5 लाख और लैपटॉप लूट लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में बाइक पर आए इन बदमाशों में से 2 हथियारबंद लड़के सीएसपी में अंदर जाते और लूटपाट के बाद बाइक पर बैठकर फरार होते दिख रहे हैं।