बिहार में 3 लोगों ने किया नाबालिग लड़की का गैंगरेप, 1 आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी (बिहार) में 3 लोगों ने एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया जिसके बाद पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश में जुटी है। बकौल पीड़िता, 21 जून की रात को खाना खाकर वह शौच करने जा रही थी तभी उसे एक खेत में ले जाकर उसका गैंगरेप किया गया।