बिहार में 35 वर्षीय कैदी की संदिग्ध हालात में हुई मौत, परिजन ने पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप
बिहार के सहरसा में रविवार रात को 35 वर्षीय दिलीप सदा नामक एक कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में दिलीप को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और गिरफ्तारी के बाद पिटाई करने से उसकी मौत हुई है। बकौल परिजन, दिलीप बिल्कुल स्वस्थ था।