बिहार में 36 इंच के शख्स ने की 34 इंच की लंबाई वाली महिला से शादी; तस्वीरें आईं सामने
बिहार के भागलपुर में 36 इंच के मुन्ना नामक शख्स ने ममता कुमारी नामक 34 इंच की लंबाई वाली महिला से शादी की जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के बाद मुन्ना ने कहा, "मैं अपनी दुल्हन को खुश रखूंगा और उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।" रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी में सैकड़ों लोग पहुंचे थे।