बिहार में 37 वर्षीय महिला की उसके घर के बाहर बदमाशों ने सिर में गोली मारकर की हत्या
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने 37 वर्षीय महिला की उसके घर के बाहर ही सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। महिला एक हेल्थ सेंटर में कार्यरत थी और उसका पति दुबई में नौकरी करता है। शोर मचाने पर बदमाशों ने एक प्रत्यक्षदर्शी पर भी गोली चलाई थी मगर वह बच गया।