बिहार में 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को पीटा व भागते वक्त उसके बेटे पर चलाई गोली
मधेपुरा (बिहार) में सोमवार को 4-5 बदमाशों ने एक घर में घुसकर बैजू शर्मा नामक शख्स को पीटा और उनके बेटे पर गोली चला दी जो उसे छूकर निकल गई। वहीं, शोर होने के बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने 1 बदमाश को पकड़कर पीट दिया। बकौल रिपोर्ट्स, बाइक से बकरी टकराने के विवाद में हमला हुआ था।