बिहार में 5 लोगों ने शख्स की उसके तीन बच्चों के सामने गला रेतकर की हत्या
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में रविवार को 5 लोगों ने घर में घुसकर एक शख्स की उसके 10 वर्षीय बेटे और 8 व 5 वर्षीय बेटी के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जांच में पारिवारिक ज़मीन विवाद को हत्या की वजह बताया है।