बिहार में 5 साल के बच्चे ने 10 सेकेंड में बैंक से चुराए ₹1 लाख, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बक्सर (बिहार) के पीएनबी में 5-वर्षीय बच्चे द्वारा 10 सेकेंड में ₹1 लाख चुराए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कैशियर की गैर-मौजूदगी में बच्चा धीरे से कैश काउंटर का दरवाज़ा खोलकर अंदर जाते और कंप्यूटर के पास रखे नोटों का बंडल चुराकर बाहर आते दिख रहा है। वहीं, बच्चे संग आई महिला काउंटर के बाहर खड़ी रही।