बिहार में 50 वर्षीय महिला एएनएम की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
पटना (बिहार) में शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पुष्पा नामक 50-वर्षीय एएनएम की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, वह मूल रूप से नालंदा ज़िले की निवासी थीं और वर्तमान में पंडारक पीएचसी में कार्यरत थीं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है और जांच शुरू की गई है।