बिहार में 6 बदमाशों ने ग्राहकों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े बैंक से लूटे ₹90 लाख
अररिया (बिहार) में 6 हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े ऐक्सिस बैंक की एक शाखा से कथित तौर पर ₹90 लाख लूट लिए और फरार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक में मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाया और लूटपाट की। बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है।