बिहार में 6 साल के व्लॉगर ने राहुल गांधी से पूछा- आप शादी कब करेंगे?; उन्होंने दिया जवाब
किशनगंज (बिहार) में हाल ही में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 6 वर्षीय व्लॉगर ने पूछा, "आप शादी कब करेंगे?" राहुल ने जवाब दिया, "देखेंगे, अभी तो काम कर रहे हैं।" वहीं, बच्चा वीडियो में राहुल गांधी को 'गरीबों का मसीहा' कहता हुआ और उनके गाल पर किस करता हुआ दिख रहा है।