बिहार में 70 लोगों को लेकर जा रही नाव बीच नदी में फंसी, 3 घंटे बाद सभी किए गए रेस्क्यू
वैशाली (बिहार) के राघोपुर में बुधवार शाम 70 से अधिक लोगों को लेकर जिमदारी घाट जा रही एक ओवरलोडेड नाव बीच नदी में पानी कम होने के कारण रेत में फंस गई। बकौल रिपोर्ट्स, लोग 3-घंटे से अधिक समय तक वहां फंसे रहे। वहीं, बीडीओ को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने सरकारी नाव की सहायता से लोगों का रेस्क्यू करवाया।